ಶನಿವಾರ, ಅಕ್ಟೋಬರ್ 24, 2020

सफर

 सफर कहाँ से शुरू होती है यह सिर्फ उन्ही को मालूम होती है जो सफर की हर पहलू को जीते हैं। जिंदगी के किसी पहलू को यह लोग कोसते नहीं है बल्की अपने शब्दों में इस सफर के बारे में बताते चलते हैं। जिंदगी नामक इस सफर में आनेवाले हर किरदार की परिचय कराते चलते हैं। उनकी जीवनी ,वे क्या क्या झेले है और कैसे उन्होने सफलता पाई। उनकी जीवन में घटी हुई घटनाओं को अपने जिंदगी से मेल कराते चलते हैं।

         हम सभी जिंदगी' नामक सफर में है यानी एक राह पर चल रहे है। इस सफर में घटनेवाली घटनाओं जब हम किसीको बताते हैं तो कुछ लोगों को आश्चर्य होता है तो कुछ लोगों को उदास। किसीको common लगती है तो किसीको बडी़ बात। यही इस सफर का नियम है, सफर में अलग अलग लोगों से मिलने का मजा़ है।

         जिंदगी को हम और रंगीन बनाने के लिए हमसफर को ढूंढने में निकलते हैं। यह सफर इस बडी़ सफर में एक अलग ही तरह का सफर है। अगर हमसफर मिली तो सफर सुहानी ,ना मिली तो खतं कहानी और शुरू होगी suffer की कहानी।

       इस सफर में हमसफर से ज्यादा रंगीन वही बना सकते जो हमारी जिंदगी को अती करीब से देखा है। और कौन हमारे नालायक निठल्ले दोस्त। इनके बिना सफर ..सफर ही नहीं है। इनके अलावा हमारे मन में होनेवाली हलचल को कौन समझ सकता है! हो न हो आज तक दोस्तों ने ही इस सफर में आनेवाली हर suffer साथ दिया है, suffer से बचाया है। 

       हम चल तो एक ही सफर पर थे :जिंदगी। मार्ग हमने एक ही पकडी़ थी हमें इतना सब कुछ मिल गया। माँ-बाप, भाई-बहन, गुरू, दोस्त हमसफर आदी....। जहाँ मंजिलो की कोई खबर ही ना थी वहाँ इतना सब कुछ। एक ही राह पर इतना सब कुछ!! वाह रे वाह।

        आखिर में मैं इतना ही कहूँगा जिंदगी की इस सफर में किसीको मत कोसो बस जीते चलो,सफर सुहानी हो जाएगी। अब तक जो भी लिखा है ये भी एक सफर है। इस सफर के बारे में पढ़ लो ,जान लो। वर्ना आप suffer करते रहोगे कि इसको पढ़ नहीं पाया। तो आपका सफर अधूरा ना हो और जिंदगी सुहानी हो इसलिए एक बार इसे जरूर पढे़। और मैं ल़िखने की 'सफर' जारी रखता हूँ और आप पढ़ने की।

-Hrk 💜

ಕಾಮೆಂಟ್‌ಗಳಿಲ್ಲ:

ಕಾಮೆಂಟ್‌‌ ಪೋಸ್ಟ್‌ ಮಾಡಿ

ಲವ್ ಕೆಮಿಸ್ಟ್ರಿ

                      ಅದು ಕಾಲೇಜಿನ ಕೆಮೆಸ್ಟ್ರಿ ಕ್ಲಾಸು, ಶಾರ್ಟ, ಪಿಸು ಮಾತುಗಳು ದರಬಾರು. ಕುಹಕ ಕೆಮ್ಮಗಳಿಗೇನು ಅಲ್ಲೇನು ಕಮ್ಮಿಯಿಲ್ಲ. ಅವರವರ ಹುಡಗ ಹುಡಗಿಯರ ಬಗ...